https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडयूथ
Trending

2023 में कांस्टेबल के 1000 पदों पर होगी भर्ती:CM

उत्तराखण्ड पुलिस मंथन-चुनौतियाँ एवं समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय में “उत्तराखण्ड पुलिस मंथन-चुनौतियाँ एवं समाधान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और पर्सेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय मंथन में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में कांस्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक 1521 PRD जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जायेगी। अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थानों में साइबर थाने खोले जाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जाए व भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कारवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन किया जाए एवं जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए साथ ही नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य किये जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार एडीजी श्री पी.वी.के प्रसाद, श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री वी. मुरूगेशन, आईजी श्री ए.पी अंशुमन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button