https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

देर रात अज्ञात तत्वों ने खरियार रोड रेलवे स्टेशन के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया

भिलाई
देर रात अज्ञात तत्वों ने खरियार रोड रेलवे स्टेशन के एक किलोमीटर पूर्व वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। गनीमत थी कि कोच में सिर्फ दो ही यात्री थे, जिन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। खरियार रोड में इसकी शिकायत की गई है।

विशाखापट्टनम से दुर्ग की ओर आ रही वंदे भारत में यात्रा कर रहे सुपेला भिलाई निवासी अप्पल नायडू ने बताया कि खरियार रोड पर जैसे ही ट्रेन पहुंचने वाली थी। उसके पहले ट्रेन पर पत्थरबाजी होने लगी। पथराव के बाद तेज आवाज आने लगी। कोच में बैठे दो यात्रियों ने उठकर देखा, तो उनके कोच के सीट नंबर 34 -35 की खिड़की पर पत्थर बरस रहे थे। उसके बाद वह अपने आप को बचाते हुए वहां से हट गए। उन्होंने इसकी शिकायत ट्रेन के टीटीई से की, जिसने स्टेशन में जानकारी दी। वंदे भारत एक्सप्रेस को इसी हालत में दुर्ग तक लाया जा रहा है।

ट्रायल के दौरान हो चुका है पथराव
आपको बताते चलें कि दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल के दौरान महासमुंद के पास पथराव किया गया था, जिससे कोच के गिलास टूट गए थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button