https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ पर डायरेक्टर वसन बाला का खुलासा: फिल्म फ्लॉप क्यों हुई?

गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और गली ब्वॉय जैसी हिट फिल्में देने वालीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी उम्दा परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता के बाद लोगों को उनकी अगली फिल्म जिगरा का इंतजार था, जो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 

जिगरा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन वसन बाला (Vasan Bala) ने किया था और आलिया भट्ट ने करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया। मूवी की अनाउंसमेंट पिछले साल ही कर दी गई थी और एक साल के इंतजार के बाद मूवी थिएटर्स में आई। फिल्म को लेकर बज तो खूब था, लेकिन परिणाम उल्टे आए। मूवी कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई।

क्या जिगरा से निराश आलिया-करण?

विकी विद्या का वो वाला वीडियो के साथ क्लैश के बीच जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। फिल्म की असफलता को लेकर हाल ही में डायरेक्टर वसन बाला ने चुप्पी तोड़ी है। द हॉलीवुड राइटर के साथ बातचीत में जब वसन से पूछा गया कि क्या उन्हें आलिया भट्ट और करण जौहर को निराश किया है, तब डायरेक्टर ने कहा-

जिगरा की फ्लॉप पर बोले वसन

वसन बाला ने बताया कि आखिर क्यों जिगरा बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई, जबकि फिल्म में मुख्यधारा की हीरोइन आलिया भट्ट थीं। बकौल डायरेक्टर- 

जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जिगरा ने 4.55 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। पहला वीकेंड आलिया भट्ट की फिल्म को फायदा मिला, लेकिन वीकडेज में कमाई पर बुरा असर पड़ा। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर सिर्फ 23 करोड़ के करीब कारोबार किया है, जबकि विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने 27 करोड़ कमा लिए हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button