उत्तराखंडखेल
Trending

नशामुक्ति के लिए दौड़ा देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पुलिस लाइन रेस कोर्स में #AmritMahotsav के अन्तर्गत #RunForUnity एवं #RunAgainstDrugs की थीम पर आधारित “देहरादून मैराथन” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन में सभी को राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलवाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय एकता में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मैराथन में हंस फाउण्डेशन द्वारा भी सहयोग दिया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशे से मुक्ति के लिए सबको दृढ़ संकल्प संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। एक अच्छे समाज के लिए स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, हंस फाउण्डेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज, माता मंगला, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, बॉलीवुड गायक श्री कैलाश खेर एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button