https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

भोपाल में तैनात होंगे साइबर सब रजिस्ट्रार, प्रदेश में कहीं भी हो सकेगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नई पहल की जा रही है। भोपाल के अरेरा हिल्स में एक साइबर पंजीयन कार्यालय स्थापित किया जा रहा है, जहां साइबर सब रजिस्ट्रार कार्य करेंगे। इस कार्यालय के माध्यम से प्रदेश के किसी भी जिले में खरीदी गई जमीन, मकान, प्लॉट और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।

यह प्रणाली पूरी तरह से वर्चुअल होगी, जिसमें सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी, जैसे कि स्लॉट बुकिंग। खरीदार चाहे मध्य प्रदेश का हो या अन्य राज्यों या विदेशों से हो, वह इस सुविधा का लाभ उठाकर निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान कर सकता है। 

ट्रायल के तहत विदेश से हुई बुकिंग 

सूत्रों के अनुसार, यह नई व्यवस्था नए वर्ष में लागू होने की संभावना है। संपदा-टू सॉफ्टवेयर के लॉन्च के बाद यह सुविधा शुरू की जा रही है, और इसके ट्रायल के तहत विदेश के दो खरीदारों की संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री भी की जा चुकी है।

 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button