https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

अंकिता को मिले न्याय को पचा नही पा रही कांग्रेस: चौहान

 

अंकिता को मिले न्याय को पचा नही पा रही कांग्रेस: चौहान

न्याय यात्रा की नौटंकी कर चुकी कांग्रेस को जनता सिखा चुकी सबक

देहरादून 2 जून 2025: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को मिले न्याय को पचा नही पा रही है और पहले भी मुद्दे पर मुँह की खाकर फिर से राजनीति करने की असफल कोशिश कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर टिप्पणी करते हुए चौहान ने कहा कि देश की राजधानी ही नही, बल्कि भारत भ्रमण कर भी कांग्रेस कितना ही दुष्प्रचार क्यों न करे, लेकिन अदालत ने तथ्यों के आधार पर जो निर्णय दिया है उसे राज्य की जनता ने स्वीकार किया है।

चौहान ने कहा कि पहले जांच को लेकर तमाम झूठी दलीलें देकर कांग्रेस अंकिता के परिजनों और लोगों को गुमराह करने की कोशिशें करते रहे। हालांकि अदालत ने जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच को सही और संतोषजनक माना। लेकिन कांग्रेसी जांच एजेंसियों की निष्ठा पर ही सवाल उठाते रहे। अब निर्णय आने पर कांग्रेस बेचैन है और नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है।

चौहान ने सवाल किया कि अदालत ने तथ्यों के आधार पर निर्णय दिया है और अब कांग्रेस निर्णय पर सवाल उठा रही है तो जांच के दौरान उसने कोर्ट को किसी ऐसी जानकारी से अवगत क्यों नही कराया? कांग्रेस का ध्यान अंकिता को न्याय दिलाने के लिए नही, बल्कि राजनीति की रही और इसी के चलते उसकी कथित न्याय यात्रा मे उसके कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत नही की।

चौहान ने कहा कि सरकार परिजनों के साथ पूरी तरह से साथ खड़ी रही और जांच तथा विवेचना के दौरान परिजनों के परामर्श से आगे बढ़ती रही। निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का ही परिणाम है कि अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा मिली। उन्होंने कहा कि चेहरे चमकाने और प्रतिस्पर्धा मे लगे कांग्रेसियों को दुष्प्रचार की मुहिम को जनता फिर सबक सिखायेगी।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button