देश-विदेश

चुनाव से ठीक पहले बीजेपी की एक और बड़ी कार्रवाई, 30 नेता निष्कासित; 4 बड़े नेता भी चार साल के लिए निष्कासित

जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री और सांसद डा. प्रदीप वर्मा ने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन करने वाले 30 बागी नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें जमशेदपुर के शिवशंकर सिंह, राजकुमार सिंह, विकास सिंह और विमल बैठा जैसे नेता शामिल हैं, जो भाजपा की नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवशंकर सिंह ने अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पार्टी से बाहर किया जाना एक अपमान है, खासकर उन कार्यकर्ताओं के लिए जो लंबे समय से भाजपा के प्रति समर्पित रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह की कार्रवाई पार्टी के सम्मान को प्रभावित करती है।

मंगलवार को प्रदेश भाजपा की बैठक में इस निर्णय की पुष्टि की गई। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो नेता पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाएंगे, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। यह कदम भाजपा के अनुशासन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button