https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नवीन ग्राम पंचायतों के परिसीमन हेतु प्रथम प्रकाशन, 21 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत नवीन ग्राम पंचायतों का परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायतों का प्रथम प्रकाशन किया जाकर दावा-आपत्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर में 21 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के द्वारा प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर प्रारूप (क) में प्रतिवेदन कार्यालय जनपद पंचायत बस्तर, तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के कार्यालय में 23 अक्टूबर को चस्पा किया जाएगा। उक्त निराकरण से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक न्यायालय कलेक्टर बस्तर में उपस्थित होकर सुसंगत तथ्यों के साथ अभ्यावेदन यथा दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। अपर कलेक्टर जगदलपुर से मिली जानकारी अनुसार उक्त समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button