https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2025: चारधाम की ओर बढ़ रहा श्रद्धा का सैलाब, 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण…

देहरादून. 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2025 (Chardham Yatra 2025) की शुरुआत हो चुकी है. दर्शन का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के हर हिस्से से पहुंच रहे हैं. लोगों का उत्साह चरम पर है. लिहाजा दिन पर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. हर दिन करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं. अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं.

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराने वाले लोगों की संख्या 31 लाख के पार पहुंच गई है. गुरुवार को 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया. जिनकी संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. अब तक केदारनाथ यात्रा के लिए 10,55,694 लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया है.

वहीं बद्रीनाथ यात्रा के लिए 9,61,953, गंगोत्री के लिए 5,68,355, यमुनोत्री 5,16,317 और हेमकुंड साहिब 63,906 लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button