https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

‘भूल भुलैया-3’ ने रिलीज से पहले ही दिखाया अपना जादू, एडवांस बुकिंग में बाजी मारी, कमाए इतने लाख रुपये

मुंबई: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया-3' इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। दिवाली के शुभ दिन रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब तक फिल्म ने 71 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। भूल भुलैया 3 ने अब तक 7 हजार 5 सौ 19 टिकट बुक कर लिए हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग तीन दिन पूरे कर चुकी है। साथ ही फिल्म ने अब तक 71 लाख रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से टक्कर होने वाली है।

सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया है। इससे पहले इस फिल्म के 2 पार्ट सुपरहिट रहे हैं। इसका दूसरा पार्ट 2 साल पहले रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था. अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी अच्छे संकेत दिए हैं. अब तक 71 लाख रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना दम दिखा पाती है.

सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

भूल भुलैया 3 और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. सिंघम अगेन और भूल भुलैया के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी. सिंघम अगेन भी सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट है. इससे पहले रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है. अब यह तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button