https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटन
Trending

क्या है चार धाम यात्रा का इंदौर से कनेक्शन

चार धाम यात्रा में साफ सफाई की व्यवस्था व ट्रैफिक प्लान को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में बैठक की ,बैठक में अपर मुख्य सचिव शहरी विकास आनंदवर्धन ,डीआईजी गढ़वाल, यात्रा रूटों पर पड़ने वाले जिलों के पुलिस के आला अधिकारी , नगर निगम, नगर निकाय व नगर पंचायतों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।बैठक में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया व चार धाम यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। सफाई व्यवस्था पर इंदौर का उदाहरण देते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जो भी नगर निकाय नगर पंचायत नगर निगम इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था करेगा उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा, स्वच्छता सर्वेक्षण अपनी जगह है जो चलता रहेगा पर यात्रा मार्गो पर इंदौर की तर्ज पर रात को ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था वह दिन में यात्रियों के लिए साफ सुथरा वातावरण देने का प्रयास करना चाहिए।प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ दवाइयों का छिड़काव भी लगातार किया जाना चाहिए ,हर कुछ दूरी पर अस्थाई शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए ,चार धाम यात्रा में पार्किंग व ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन जाता है इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया अभी से पार्किंग आदि की उचित व्यवस्था कर ले। प्रेमचंद अग्रवाल ने यह भी कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि यात्रियों द्वारा प्लास्टिक बैग को कम से कम उपयोग में लाया जाए साथ ही यात्रियों के साथ व्यवहार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड आने वाले हर एक पर्यटक व यात्रियों के साथ अधिकारी- कर्मचारियों का व्यवहार व बर्ताव अच्छा होना चाहिए जिससे वह देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा संदेश लेकर जाएं।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button