
दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी
देहरादून 6 अक्टूबर 2026:देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े करीब 3 बजे के आसपास मकान नंबर 16 में कपूर दंपति और एक नौकरानी की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी गई पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक 3 के आसपास जब वह अपने घर में थी तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर शराबी की आवाज सुनी इसके बाद वह बाहर आई तो उन्होंने देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो वह युवक उनकी तरफ दौड़ पड़ा लेकिन शोर मचाने के चलते आसपास के पड़ोसी कपूर निवास की तरफ भागे इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया जिसे बाहर बैठे एक व्यक्ति ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया



