https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
राजनीति

अधीर रंजन चौधरी की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी, शुभंकर सरकार बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को एक और बड़ा झटका लगा है। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से नीचे उतार दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एआईसीसी के सचिव शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

 

बता दें कि शुभंकर सरकार कांग्रेस के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। वह बंगाल में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

अधीर रंजन चौधरी लगातार टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ मुखर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और टीएमसी का गठबंधन है। ऐसे में अध्यक्ष खड़गे ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button