उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन द्वारा भव्य फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित; डॉ. निशंक ने वरिष्ठ छायाकारों और युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

 

उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन द्वारा भव्य फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित; डॉ. निशंक ने वरिष्ठ छायाकारों और युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

देहरादून 8 सितंबर 2026। ‘उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन’ (UNCA) के तत्वावधान में 7 सितंबर को दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र देहरादून में एक दिवसीय भव्य फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर के वरिष्ठ पत्रकारों, छायाकारों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता पुनीत मित्तल और वरिष्ठ समाजसेवी बीर सिंह पवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू पुशोला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ,सचिव मुकेश राजपूत एवं कोषाध्यक्ष कैलाश कंडवाल ने अतिथियों को स्मृति-पौधे (प्लांटर) और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

वरिष्ठ मीडियाकर्मियों का सम्मान पत्रकारिता और विजुअल मीडिया में दशकों के उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन मूर्धन्य विभूतियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट इंद्रदेव रतूड़ी

वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट किशोर अरोड़ा

छायाकार से संपादक तक का सफर तय करने वाले जितेंद्र नेगी

यूके सिने अवार्ड विजेता व वरिष्ठ थिएटर आर्टिस्ट कैलाश कंडवाल

फोटो प्रतियोगिता के परिणाम छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित फोटो प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया:

प्रथम पुरस्कार: समृद्धि बधानी (दून यूनिवर्सिटी)

द्वितीय पुरस्कार: रितिका पाल (देवभूमि इंस्टीट्यूट)

तृतीय पुरस्कार: रिद्धि (सुभारती यूनिवर्सिटी)

सांत्वना पुरस्कार: सुवानी चमोली (दून यूनिवर्सिटी) एवं कृष्णा शर्मा (उत्तरांचल यूनिवर्सिटी)

इसके अलावा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी सेवारत फोटो जर्नलिस्ट साथियों को भी सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एक तस्वीर हजारों शब्दों पर भारी: डॉ. निशंक मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक छायाकार समाज की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा, “कैमरामैन पर्दे के पीछे रहकर इतिहास दर्ज करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में जोखिम उठाकर खींची गई एक तस्वीर हजारों शब्दों से अधिक प्रभावी होती है।” उन्होंने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की और युवा विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के समापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू पुशोला ने मुख्य अतिथि डॉ. निशंक को स्मृति चिन्ह भेंट किया। अपने धन्यवाद प्रस्ताव में पुशोला ने सभी अतिथियों, मीडियाकर्मियों, प्रतिभागियों सहित सहयोगी संस्थाओं—नीलकंठ इलेक्ट्रॉनिक्स, मेला राम एंड संस फोटोग्राफी और बंटी डिजिटल सॉल्यूशंस—का आभार व्यक्त किया।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button