उत्तराखंड

पुलिस लाइन हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची से रुके सीएम, पढ़ाई और सपनों पर किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा तथा भविष्य के सपनों को लेकर बातचीत की। बच्ची के मासूम जवाब सुनकर मुख्यमंत्री ने उसका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।

सीएम धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार बेटियों के बेहतर भविष्य और उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मुख्यमंत्री के इस सहज व आत्मीय व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button