https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

अर्धकुंभ 2027 की तैयारी शुरू : कैबिनेट बैठक में 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी, CM धामी की अध्यक्षता में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. जिसमें तीन प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है. इसमें 2027 में होने जा रहे अर्धकुंभ मेले के लिए 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट में पास तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव-

  • कुंभ मेले के दृष्टिगत मेलाधिष्ठान में 82 पदों को सृजित करने की मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 में संशोधन को मिली मंजूरी
  • कस्टम्स बॉन्ड को डिजिटल ई-स्टांपिंग किए जाने को मिली मंजूरी

बता दें कि 2027 में हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल महीने तक अर्धकुंभ मेले का आयोजन होना है. सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. कुंभ मेला 2027 से संबंधित व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराए जाने को लेकर मेला अधिष्ठान कार्यालय में कुल 82 पदों को सृजित करने का निर्णय लिया गया है. इसमें 09 स्थायी, 44 अस्थायी और 29 आउटसोर्स पद शामिल हैं.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button