https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
पर्यटन

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

रायपुर: विकसित भारत-गारंटी फ़ॉर रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रायपुर स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में दो दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से शामिल सहायक कार्यक्रम अधिकारियों को मिशन के प्रावधानों, संभावनाओं एवं क्रियान्वयन का सांकेतिक प्रस्तुतिकरण करते हुए उनसे से जुड़े सुझावों को भी साझा किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।

 विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कार्यक्रम के दौरान मनरेगा आयुक्त एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया तथा मिशन के उद्देश्यों को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

प्रशिक्षण में मिशन के विभिन्न प्रावधानों, कार्यप्रणाली तथा ग्रामीण आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री रामधन श्रीवास, मास्टर ट्रेनर डॉ. यशवंत चंद्राकर एवं डॉ. आनंद रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button