https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिकस्वास्थ्य
Trending

पोषण माह : राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक बैठकों का हुआ आयोजन

Dehradun 29/09/2025

पोषण माह : राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक बैठकों का हुआ आयोजन

– “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम पर 17 सितम्बर से देशभर में पोषण माह का हो रहा आयोजन

– उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खाद्य एवं पोषण निर्देशनालय की सक्रिय भागीदारी

देहरादून 29 सितंबर 2025 : भारत सरकार की पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम के अंतर्गत पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से पूरे देश में चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना, संतुलित आहार की आदत विकसित करना और शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को जोड़ना है। उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खाद्य एवं पोषण निर्देशनालय के सहयोग से राज्यभर के जिलों और परियोजनाओं में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

29 सितम्बर 2025 को प्रदेश के अनेक आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को स्कूल पूर्व शिक्षा की आवश्यकता एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों की थाली में अनाज, दालें, हरी सब्ज़ियाँ, दूध एवं फल जैसे तत्व शामिल करने से कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सकता है और उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर ढंग से संभव होता है।

इसके अतिरिक्त 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए कहानी सुनाना, कविता पाठ और समूह गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन रचनात्मक कार्यक्रमों ने न केवल बच्चों को आनंदित किया, बल्कि उनके भीतर सीखने की रुचि और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। वार्ड सदस्यों, समाजसेवियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को व्यापक सफलता मिली।

प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पोषण माह जैसे अभियान ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में स्थायी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button