https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़यूथराजनीति
Trending

युवा भावनाओं का सम्मान और कल्याण, पार्टी और सरकार की प्राथमिकता : भट्ट

 

सीबीआई जांच का स्वागत, सभी शंकाओं के निवारण हेतु जरूरी: भट्ट

सीबीआई जांच आग्रह पत्र के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात

युवा भावनाओं का सम्मान और कल्याण, पार्टी और सरकार की प्राथमिकता : भट्ट

देहरादून 29 सितंबर 2025। भाजपा ने परीक्षा नकल प्रकरण की सीबीआई जांच का स्वागत करते हुए, इसे युवाओं की भावनाओं का सम्मान बताया है। इससे पूर्व पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से मिलकर केंदीय एजेंसी से जांच की संतुति का आग्रह किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, पार्टी इस निर्णय में सरकार के साथ है और युवाओं की शंका दूर करने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल एवं राजपुर विधायक श्री खजान दास ने संगठन की तरफ से UKSSSC नकल मामले में सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री को आग्रह पत्र सौंपा है। जिसमें अनुरोध किया गया कि विगत 3 वर्षों से नकल निरोधक कानून के दृष्टिगत हमारी सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से आयोजित कराने में सफल हुई है। राज्य मे युवा और अन्य वर्ग द्वारा नकल माफिया को सलाखों के पीछे भेजने और पारदर्शी परीक्षा के लिए आपके साहसिक निर्णय को अत्यधिक सराहा गया। लेकिन हाल में संपन्न उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल का एक प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों के एक वर्ग में अविश्वास का माहौल बना हुआ है।

हालांकि आपके द्वारा संज्ञान में आते ही उक्त प्रकरण की जांच हेतु एसआईटी और सेवानिवृत न्यायधीश की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है। इसके बावजूद कुछ छात्र इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने के पक्षधर हैं।

चूंकि हमारी सरकार, राज्य के प्रत्येक युवा के सुरक्षित और सफल भविष्य निर्माण के लिए कृत संकल्पबद्ध है। चाहे जो वर्तमान एसआईटी जांच से संतुष्ट है, या जो सीबीआई जांच के पक्षधर है। हम नहीं चाहते कि इस परीक्षा में सम्मिलित और अन्य परीक्षाओं के लिए प्रतीक्षारत होनहार छात्र- छात्राओं के प्रयासों या उनकी सफलता को लेकर किसी भी तरह के संदेह की स्थिति निर्मित हो।

लिहाजा पार्टी संगठन का आग्रह कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान और उनकी सभी शंकाओं का निवारण करने हेतु, उक्त परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने हेतु शीघ्र विचार किया जाए।

वहीं मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की घोषणा का प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जो भी छात्र, छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, उन सबकी चिंताओं को लेकर भी पार्टी बेहद संवेदनशील और गंभीर थी। राज्य के सभी युवा हमारे ही परिवारों का हिस्सा हैं, लिहाजा पार्टी का स्पष्ट मानना है कि यदि एक भी युवा के मन में शंका है तो उसका निवारण होना आवश्यक है। इसी तरह, विगत 3 वर्षों में नकल निरोधक कानून के संरक्षण में भर्ती प्रक्रिया को लेकर जो विश्वास पैदा हुआ है, उसको कायम रखना भी जरूरी था। लिहाजा अब सीबीआई जांच की घोषणा हो गई है तो इस पूरे मामले में सच्चाई शीघ्र सामने आ आएगी। जो भी इस पूरे मामले में दोषी या साजिशकर्ता होंगे, उन्हें कठोरतम सजा दिलवाई जाएगी। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के आह्वाहन के बाद युवाओं के धरने की समाप्ति पर भी संतोष व्यक्त किया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button