https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वालों से CM धामी ने लिया फीडबैक, बोले– हमारा प्रयास है कि किसी भी नागरिक को न हो परेशानी….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायत दर्ज कराने वाले उन नागरिकों से पुनः संवाद कर फीडबैक लिया, जिनसे पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान बातचीत की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है. सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित समस्याओं का समाधान समयबद्धता और गंभीरता के साथ किया जाए. हमारी सरकार जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. शासन-प्रशासन की जवाबदेही तय करना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button