https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Char Dham Yatra : जल्द खुलेंगे चार धाम के कपाट, श्रद्धालुओं का रखा जाएगा खास ख्याल, जगह-जगह स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे तैनात…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार चार धाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव द्वारा विशेषज्ञों के समन्वय से संपूर्ण यात्रा मार्ग पर एक सुगठित, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य ढांचा तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक सफर को स्वस्थ और सुरक्षित रूप से पूर्ण करे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

डॉ. आर. राजेश कुमार ने चार धाम यात्रा मार्ग पर तैनात सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित अपने सभा कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्थायी और अस्थायी सभी चिकित्सा इकाईयों को आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधन के साथ पूरी तरह से तैयार रखा जाए। साथ ही यात्रा के दौरान डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त तैनाती भी सुनिश्चित की जाए

हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि फाटा स्थित अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जा रही है, जिसमें एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं पैदल मार्ग पर स्थित 12 चिकित्सा इकाईयों में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं फार्मेसी अधिकारी के साथ उपकरण तैनात किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 12 चिन्हित हेलिपैड और पार्किंग स्थलों पर स्क्रीनिंग टीमों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button