देश-विदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को किया नमन…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती (8 मार्च 2025) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के रक्षक श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन प्रेरणादायी है।

उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में घर वापसी अभियान एक ऐतिहासिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य किया। वे जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए अनवरत संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे, जिन्होंने राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम सभी को दिलीप सिंह जूदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने मूल सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजकर राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button