https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

अमेरिका भारत के सामान पर 2 अप्रैल से लगाएगा रेसिप्रोकल टैरिफ, ट्रम्प ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो देश हम पर जो भी टैरिफ लगाएगा, हम भी उन पर वही टैरिफ लगाएंगे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और चीन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम भारत, चीन, मैक्सिको और कनाडा समेत कई देशों पर टैरिफ लगाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कई देश हम पर जितना टैरिफ लगाते हैं, उससे ज्यादा टैरिफ हम लगाएंगे। भारत हम पर 100 फीसदी से ज्यादा टैरिफ लगाता है। चीन दोगुना और दक्षिण कोरिया चार गुना टैरिफ लगाता है, जबकि हम उन्हें खूब सैन्य सहायता देते हैं, लेकिन 2 अप्रैल से हमारी सरकार उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे जितना कि वो लगाएंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ़्तों में उठाए गए कदमों का ज़िक्र किया, जो अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए सुधार न केवल अमेरिकी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व भूमिका को भी मज़बूत करेंगे।

ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की कि वह उनकी नीतियों का समर्थन करे और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने में उनकी मदद करे। उन्होंने कहा, यह समय है जब हमें एकजुट होकर देश के हित में काम करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button