https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

इंदौर के NDPS और IPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप…पहुंची पुलिस

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया. स्कूल के आधिकारिक पते पर एक ईमेल आया. इस ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।  यह देख स्कूल प्रशासन के भी होश उड़ गए. स्कूल परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर 2 स्कूलों में छुट्टी कर दी गई. सभी बच्चों को परिसर से बाहर निकाला गया। 

इसके बाद ईमेल की जानकारी पुलिस को दी गई. मिली जानकारी के मुताबिक शहर के एनडीपीएस और आईपीएस स्कूल में धमकी भरा मेल मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत स्कूल पहुंच गई. फिलहाल बीडीएस की टीम पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ले रही है. पुलिस की टीम स्कूल में मौजूद है. मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button