https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

मुख्यमंत्री धामी स्वयं कर रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री धामी स्वयं कर रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हेलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

रेस्क्यू कार्यों को सुगमता से करने में मिलेगी मदद

 

देहरादून 3 अगस्त 2024:  केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य स्थान चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। आज कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाधित हुए चीरबासा को हैली हेतु सुचारू कर दिया गया है जो रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी राहत है।

Also read

हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने की एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील

 

शनिवार दोपहर तक चीरबासा हैलीपैड़ से लगभग 8 से 10 बार हैली सेवा के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। अब हैली सेवाओं के माध्यम से चीरबासा से रेस्क्यू कार्यों को और भी आसानी व सुगमता से किया जा सकेगा।

Also read

प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम -मुख्यमंत्री

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button