https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

बचपन प्ले स्कूल के विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन का लिया नजारा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी

बचपन प्ले स्कूल के एल.के.जी. कक्षा के बच्चों ने रेलवे स्टेशन घूमकर लिया नजारा इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रश्मि प्रसाद ने बच्चों को बताया कि घुमाने के बहाने उद्देश्य बच्चों को जागरुक कर उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी देना है।

सभी छात्र-छात्राओं को टिकट काउंटर सिग्नल जैसे- रेड लाइट, ग्रीन लाइट एवं येलो लाइट के बारे में बताया। रेड लाइट से तात्पर्य रुक जाना ग्रीन लाइट से तात्पर्य आगे बढ़ना येलो लाइट से तात्पर्य धीरे-धीरे चलना से होता है। इसके साथ ही साथ बच्चों को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन और सबसे साफ- सुथरे रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बताया कि रेलवे स्टेशन में रेलवे बाल सुरक्षा आर. पी.एफ. की भूमिका क्या होती है, वे हमारी मदद किस प्रकार करते हैं, साथ ही साथ सभी छात्र-छात्राओं को यात्रा करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

रेलवे स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक ने रेल गाड़ियों के आवागमन समय एवं तिथि के बारे में जानकारी दी। एवं बच्चों को बताया कि हमें हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए।

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में ट्रॉफी का वितरण किया गया। उक्त भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रियंका सिंह, नेहा मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, रुचि सेन का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button