https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BSP ने जारी की पहली सूची, 19 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उतर गई है। दिल्ली की 70 सीटों में से 19 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों केनाम का ऐलान किया है। BSP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में BSP ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। दिल्ली की आदर्श नगर सीट से BSP ने मोहम्मद अब्दुल जब्बार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रिठाला सीट से BSP ने नियाज खान को टिकट दिया है। 

जानें किस सीट से कौन प्रत्याशी
BSP ने प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक नरेला से विरेंद्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल जाटव, बादली से रविंद्र कुमार, बवाना से हीरालाल, मुण्डका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से कुमेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमारबाग से श्याम कुमार शर्मा, शकुर बस्ती से विजय कुमार, त्रिनगर से पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नी लाल और सदर से शैल कुमारी का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा दो मुस्लिम प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल जब्बार और नियाज खान को क्रमश: आदर्श नगर और रिठाला से प्रत्याशी बनाया गया है। 

5 फरवरी को मतदान
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। AAP ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है तो वहीं दिल्ली में BJP और कांग्रेस ने भी अपने कई प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब BSP ने भी अपने प्रत्याशी दिल्ली चुनाव में उतार दिए हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button