https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

लोससभा चुनाव मे मीडिया समन्वय के लिए भाजपा ने प्रभारी और कमेटियों का किया गठन

 

लोस चुनाव मे मीडिया समन्वय के लिए भाजपा ने प्रभारी और कमेटियों का किया गठन

देहरादून 18 मार्च 2024: भाजपा मीडिया विभाग ने लोस चुनावों को लेकर मीडिया समन्वय हेतु लोकसभा प्रभारी एवं विभिन्न कमेटियों का गठन किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने मीडिया टीम, जिला अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी की वर्चुअल बैठक में उनको उनकी भूमिका के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कल मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी द्वारा प्रदेश मीडिया सेंटर के उद्घाटन के बाद होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पार्टी मुख्यालय से संचालित इस वर्चुअल बैठक और चुनाव मीडिया सेंटर में अलग अलग बैठक में श्री चौहान ने सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, लोकसभा मीडिया प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारियों को सम्बोधित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश मीडिया सेंटर से संचालित होने वाली मीडिया संबंधी गतिविधियों के विस्तार से समझाते हुए सभी को उनकी भूमिका को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सभी मीडिया टीम, प्रवक्ता, पैनलिस्ट एवं लोकसभा मीडिया प्रभारियों की प्रातः वर्चुअल बैठक होगी, जिसमे आगमी कार्यक्रमों एवं मीडिया विषयों पर समीक्षा बैठक की जाएगी। कल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री धामी एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी की उपस्थिति में मीडिया सेंटर के औपचारिक उद्घाटन के बाद, नियमित रूप से ब्रीफिंग की जाएगी।

इस दौरान श्री चौहान ने बताया कि लोक सभावार मीडिया समन्वय के लिए मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जिन्हे दी गई हैं, उनमें टिहरी लोकसभा श्री मानिक निधि शर्मा, हरिद्वार श्री संजीव वर्मा, गढ़वाल कमलेश उनियाल, नैनीताल श्री चंदन बिष्ट, अल्मोड़ा श्री कोमल मेहता और प्रदेश मीडिया सेंटर समन्वय श्री राजेंद्र नेगी देखेंगे । इसके अतिरिक्त रूटीन प्रेस ब्रीफिंग, मॉनिटरिंग अन्य कार्यक्रम व्यवस्था के लिए भी अलग अलग टीमों का गठन किया गया।

बैठक में मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण पक्षों को विस्तार देते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कहा कि यूं तो हमारी जीत निश्चित है लेकिन हम सबका का प्रयास होना चाहिए कि जीत को अधिक शानदार बनाया जाए । हमे केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों और चुनावी कार्यक्रमों की मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसारित करना है । प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, धार्मिक एवं पर्यटन व्यवस्थाएं, जनकल्याणकारी योजनाएं, नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर युवाओं को सर्वाधिक नौकरियां देना, लैंड और लव जिहाद के खिलाफ कार्यवाही, यूसीसी ऐसे तमाम विषय हैं जो जनता के मन में रच बस गए हैं । हमे सिर्फ शालीनता के साथ लगातार उन्हे स्मरण कराते रहना है । इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्री खजान दास और डाक्टर देवेंद्र भसीन ने भी सभी लोगों को मीडिया समन्वय को लेकर आवश्यक टिप्स देते हुए अपने अनुभव साझा किए ।

इन दोनो बैठकों में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती मधु भट्ट श्रीमती कमलेश रमन, आईटी संयोजक अजीत नेगी हरीश चमोली, नवीन पिरसाली, आर पी रतूड़ी, जोत सिंह बिष्ट के अतिरिक्त वर्चुअल माध्यम से सभी लोकसभा प्रभारी जिला अध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी एवं वीजा पैनलिस्ट शामिल हुए।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button