https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेंद्र भंडारी बीजेपी में शामिल

 

देहरादून 17 मार्च । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री राजेंद्र भंडारी के पार्टी में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक स्वागत किया है । उन्होंने अन्य पार्टियों में शेष बचे नेताओं से भी विकसित भारत निर्माण के बड़े मिशन पर मोदी परिवार में सहभागी बनने का आह्वाहन किया है ।

श्री भट्ट ने कहा, विकसित भारत एवं उत्तराखंड के संकल्प पूर्ति के लिए कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेताओं का आगे आना मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने की गारंटी है । उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, श्री राजेंद्र भंडारी के पास लंबा सामाजिक एवं राजनैतिक अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी को चुनावों में मिलने वाला है । उन्होंने कहा, मोदी के भाजपा परिवार में शामिल होने वालों का आंकड़ा अब 12 हजार के पार पहुंच गया है । हम इसे आंकड़ों से बढ़कर मोदी जी के नेतृत्व 2047 तक विकसित और समृद्ध भारत आंदोलन की सफलता का प्रमाण बताया । उन्होंने कहा, हमे विगत दो चुनावों से हासिल जीत से 5 लाख अधिक मतदाताओं का आशीर्वाद मोदी जी के लिए हासिल करना है । हमारा प्रयास मात्र जीत के नए रिकॉर्ड बनाना ही नहीं है बल्कि देश को परम वैभव दिलाने वाले मोदी जी के हाथों को अधिक मजबूत करना है । सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास, सरकार के साथ पार्टी का भी वो सिद्धांत है जिसके तहत हम मतदान से एक दिन पहले तक सभी राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का अपने परिवार में स्वागत के लिए उत्सुक हैं ।

श्री भट्ट ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकसित और सशक्त भारत निर्माण में साथ आने का आग्रह किया । साथ ही कहा, यही समय है, सही समय है राष्ट्र निर्माण के मिशन का हिस्सा बनकर अपना अमूल्य योगदान दें ।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button