https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति

हरिद्वार और पौड़ी से भाजपा के प्रत्याशी घोषित

उत्तराखंड की राजनीति से आज की बड़ी खबर, भाजपा की दूसरी सूची में उत्तराखंड की दो सीटों पौड़ी और हरिद्वार पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित हैं।

 

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

 

बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया गया है।आपको बता दे कि यहां से तीरथ सिंह रावत और हाल ही में बीजेपी में आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूडी का नाम काफी चर्चाओं में था।

 

हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा गया चुनाव मैदान में, हरिद्वार से भी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम सूची जारी होने के अंतिम समय तक चर्चाओं में रहा।

सूची जारी होते ही उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button