https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा:माहरा

जिन प्रत्याशी हमने मैदान में उतारा है,उनको किसी उम्मीद से ही उतारा गया हैं

 

स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा:माहरा

देहरादून 13 मार्च 2024:कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है,जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, करण माहरा ने कहा कि जिन प्रत्याशी हमने मैदान में उतारा है,उनको किसी उम्मीद से ही उतारा गया हैं,कहा हमें इस बात की खुशी है कि कांग्रेस पार्टी ने स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है,कहा टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और सबके साथ उनका मेल–जोल भी अच्छा है इसलिए आम जनता में उनके प्रति खासा उत्साह है।

इसी तरह पौड़ी लोकसभा सीट से मैदान में उतारे गए प्रत्याशी गणेश गोदियाल कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, और पार्टी के इंटरनल सर्वे में उनका फीडबैक भी काफी अच्छा रहा है,कहा हमें इस बात की प्रसन्नता है कि पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल पार्टी के एक बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा को लेकर वहां खासी नाराजगी लोगों में है।

ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को अल्मोड़ा की जनता आशा भरी नजरों से देख रही है, इसलिए कांग्रेसी कार्यकर्ता अगर पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से प्रदीप टम्टा अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से बेहतर परिणाम देंगे।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button