https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कोहरे की चपेट में मप्र…विजिबिलिटी 50 मीटर तक

भोपाल । मप्र में सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे तक कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। सीहोर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन यानी 28 दिसंबर तक बना रहेगा। 27 दिसंबर को ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। जिसका भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात में भिंड-सीहोर में बारिश हुई। वहीं, मंगलवार को पन्ना, दतिया, टीकमगढ़, बड़वानी, खजुराहो, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं, सर्द हवाएं चलीं। जिससे लोग ठिठुर गए। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी ऐसा ही मौसम रहा। हालांकि, दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।कंपकंपाती ठंड के सितम के बीच बारिश ने दी दस्तक, 10 जिलों में मौसम ने बदली करवट, इस तारीख के बाद एक्टिव होगा। वहीं 27 दिसंबर के बाद ओला और बारिश का  स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो सकता है। ग्वालियर चंबल संभाग में हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से मौसम बदल रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आई है जिस वजह से बादल, कोहरा भी छाने लगा है। बादलों के छाने से रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पंजाब और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button