https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडयूथशिक्षा
Trending

गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का 113वा दीक्षांत समारोह

255 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्रदान की

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के 113वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कुल 255 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज सम्पूर्ण भारत आंतरिक रूप से जहां एक ओर अपने आपको सुरक्षित अनुभव करता है, वहीं दूसरी ओर अपने आपको पहले से अधिक संगठित एवं आत्मविश्वास से भरा हुआ अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द जी ऐसे संन्यासी थे, जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। वह भारत के उन महान राष्ट्रभक्त सन्यासियों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता, स्वराज्य, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया था।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, श्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button