उत्तराखंडदेश-विदेश
Trending

उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने किया देश का नाम रोशन

संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर

उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक नीरजा यादव को चुना गया संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर

उपनिरीक्षक नीरजा यादव को विगत वर्ष अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चुना गया था। वह अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी। उन्हें दक्षिण सुडान के लिए चुना किया गया। जहां योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से उन्हें दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया।

यूएन मिशन को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया है। यह विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करते हैं, जहां पर लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है। मिशन के तहत सभी देश मिलकर काम करते हैं।

उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने इससे पूर्व वर्ष 2013-14 में अपना पहला यूएन मिशन साइप्रस देश में पूरा किया था, जहां वह पेट्रोल लीडर थीं। नीरजा को मिशन में सराहनीय सेवा के लिए 03 संयुक्त राष्ट्र पदकों से भी सम्मानित किया गया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button