https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainmentउत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड में विभिन्न विधाओं को दिया जायेगा बढ़ावा:धामी

उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी ने भेंट कर प्रदेश में फिल्म निर्माण, गीत संगीत, नाट्य संस्कृति एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ संस्कृति, साहित्य एवं कला की भूमि बताते हुए राज्य में इन विधाओं को विस्तार दिये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी खोलने के विचार को भी आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में साहित्य एवं ललित कला केंद्रों की सम्भावनाओं पर ध्यान देने को कहा है ताकि राज्य के युवाओं को फिल्मों के साथ ही साहित्य एवं लोक संस्कृति एवं लोक कला की विभिन्न विधाओं से जुड़ने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्माणाधीन कल्चरल सेन्टर एवं म्यूजियम को शीघ्र अन्तिम रूप देने के साथ ही इसके प्रभावी उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट, उप निदेशक श्री नितिन उपाध्याय के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button