https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

जिला पंचायत सीईओ ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

रायपुर,

दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में आज मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी विश्वदीप ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई।

यह रथ दक्षिण विधानसभा के विभिन्न मार्गों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, जिला समन्वयक के.एस. पटले, जिला परियोजना अधिकारी एवं स्वीप की सहायक नोडल अधिकारी डॉ कामिनी बावनकर, जिला सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नी लाल शर्मा उपस्थित थे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button