https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव, उप राष्ट्रपति धनखड़ होंगे अलंकरण समारोह में शामिल

रायपुर।

प्रदेश स्थापना के उपलक्ष्य में नया रायपुर में चार से छह नवंबर तक राज्योत्सव मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे, वहीं अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भवन बनकर तैयार है. योग और नेचुरोपैथी के सेंटर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं हैं. इसके साथ दीपावली, अन्नकूट और छठ महापर्व की अग्रिम बधाई दी है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button