https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण नहीं आया सामने

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके के आनंद नगर में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि आंनद नगर में रहने वाला 17 साल 10 महीने का लखन सेन पुत्र इंद्रराज सेन नवमी कक्षा तक पढ़ा था। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह निजी काम कर रहा था।

परिवार वालो ने उसे फंदे से उतारते ही डायल-100 को सूचना दी 

परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाद में उस पर नजर पड़ते ही परिवार वालो ने उसे फंदे से उतारते ही डायल-100 को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा जहॉ से बाद में पीएम के बाद शव परिवार वालो को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे जिसके बाद ही खुदकुशी के कारणो का पता चल सकेगा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button