https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-रायपुर महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर लिखाई रिपोर्ट, सेंट्रल जेल गोलीकांड में बदनाम करने का आरोप

रायपुर.

रायपुर के सेंट्रल जेल गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ आरोपियों का कनेक्शन बताया हैं। वहीं रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महापौर ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर अपराधी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि धूमिल कर रह हैं और उन्हें टारगेट कर रहे हैं। इसलिए अपराधी के साथ उनकी फोटो वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण निशाना बनाए जा रहा है। महापौर ढेबर ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button