राजनीति

नासिक आर्टिलरी सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना 

नासिक। नासिक आर्टिलरी सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में बीजेपी सरकार असफल रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा, क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो? अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है। उन्होंने पूछा, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की जिदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों। बीजेपी सरकार की अग्निवीर योजना को हटाने के लिए, देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे जय जवान आंदोलन से आज ही जुड़ें।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button