https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

15 साल का लीप: Anupamaa में रुपाली गांगुली की बेटी के रोल में दिखेंगी ये नई एक्ट्रेस

राजन शाही के शो में अक्सर पारिवारिक मूल्यों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है। इन दिनों 'अनुपमा' काफी चर्चा में है। यह शो लंबे समय से लीप को लेकर चर्चा में है। कहानी को कुछ साल आगे बढ़ा कर दिखाया जाएगा। इसी कड़ी में अनुपमा शो के लीप के बाद का प्रोमो सामने आया है।

अनुपमा सीरियल की कहानी का फोकस अब नए किरदारों और अनुपमा की जेनरेशन पर होगा। सामने आए लीप प्रोमो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को अधेड़ उम्र की महिला के रूप में दिखाया गया है। वह बूढ़ी हो गई हैं और गुजारे के लिए 'अनु की रसोई' बिजनेस करती है।

15 साल आगे बढ़ेगी 'अनुपमा' की कहानी

शो के करेंट ट्रैक में दिखाया गया है कि आध्या को डिंपी की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। अनुपमा, आध्या को पुलिस के हवाले करने का फैसला करती है। वहीं, आध्या अपनी मां अनुपमा की डांट से बचने के लिए घर छोड़कर भाग जाती है। अब कहानी 15 साल से आगे बढ़ेगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि आध्या जब से घर छोड़कर गई है, तब से वापस नहीं आई। उधर, अनुपमा अपना छोटा सा बिजनेस करती है।

शो में हुई नए किरदारों की एंट्री

एक तरफ अनुपमा, आशा भवन संभालती है, तो दूसरी ओर आध्या पैसे कमाने के लिए टूरिस्ट गाइड का काम करती है। शो में शिवम खजुरिया की एंट्री होगी, जो अनुपमा के बिजनेस पार्टनर और आध्या बनीं अलीशा परवीन के लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले करेंगे।

नहीं दिखे गौरव खन्ना

नए प्रोमो ने अनुज (गौरव खन्ना) की उपस्थिती पर सवाल खड़े किए हैं। फैंस के मन में सवाल है कि लीप के बाद उनका किरदार दिखेगा या नहीं। बता दें कि अनुज, शाह परिवार में ही नहीं दिखेंगे। बहरहाल, अनुपमा शो में आने वाले इस लीप को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button