https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल के दिनों में फिल्म के ट्रेलर की तारीख को लेकर खूब कयास लगाए गए। अब  फिल्म के ट्रेलर को जारी करने को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। 

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

छपी खबरों की मानें तो इस फिल्म के ट्रेलर को 7 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। खबरों की मानें तो सितारों की मौजूदगी में ट्रेलर का अनावरण करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। मीडिया में छपी खबरों में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में लॉन्च किया जाएगा।

भव्य लॉन्च कार्यक्रम का होगा आयोजन

साथ ही, सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया है कि अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। यह साल का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर है और निर्माताओं ने भव्य बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। 

भुल भुलैया 3 से भिड़ेगी सिंघम अगेन

सिंघम अगेन की बात करें तो इस फिल्म को 1 नंबवर को रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से होगा। इस आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 6 अक्तूबर को जारी किया जा सकता है। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button