इंटरनेट मीडिया में मिरेकल बेबी के नाम से फेमस हो रही एक बच्ची के जन्म में 2 नंबर का जबरदस्त संयोग है बच्ची का जन्म सुबह 2:22 पर 22 फरवरी 2022 को हुआ और गजब का संयोग यह भी है कि बच्ची हॉस्पिटल के कमरा नंबर 2 में पैदा हुई।
बच्ची के माता पिता का नाम एबरली और हैंक स्पीयर है जो नार्थ कैलिफोर्निया, अमेरिका में रहते है और पहली बार माता-पिता बने है।
एबरली की due डेट 22 फ़रवरी ही थीं लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के कारण एबरली को 20 फरवरी को ही हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा लेकिन लंबे लेबर पेन के बाद बच्ची का जन्म 22 तारीख की सुबह ही हुआ और जब इस बात का संयोग देखा गया कि बच्ची के जीवन में 2 का जबरदस्त संयोग बन रहा है
2:22,22,2,22 के जबरदस्त संयोग की वजह से बच्चे के माता-पिता काफी उत्साहित हैं और इंटरनेट में मिरेकल बेबी नाम से बच्ची की तस्वीरें वायरल हो रही है
न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।