https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में करंट लगने से एक की मौत, छत पर पार्टी के दौरान हादसा

जगदलपुर.

बोधघाट थाना क्षेत्र के नयामुण्डा में रहने वाले कुछ युवक नवनिर्माण मकान के ऊपर बैठकर कुछ युवक पार्टी मना रहे थे कि अचानक उनमें से एक युवक ने छत के ऊपर गए। जहां हाइटेंशन तार को छू लिया। जिसके चलते एक की करेंट लगते ही मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, जहां वह भी उसकी चपेट में आ गया। जहां दूसरा गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है।

मामले की जानकारी देते हुए मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में एक नवनिर्मित मकान का निर्माण किया जा रहा है। जहां मोहल्ले के कुछ युवक पार्टी मना रहे थे, अचानक से छोटू नायक ने वहां से गुजरे हाइटेंशन लाइन को छू लिया, जिसके बाद उसे चिपका हुआ देख पुष्कर ने उसे बचाने की कोशिश की, जहां छोटू छत से नीचे गिर गया, जबकि  छत पर से ही गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुष्कर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस से लेकर मोहल्ले के लोगों का जमावाड़ा लग गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

किसका है घर नहीं जानते मोहल्ले वाले
जिस घर में यह हादसा हुआ है। उस घर के बारे में मोहल्ले वाले भी नहीं जानते है। उनका कहना है कि घर के सामने गेट नहीं होने के कारण लोग आसानी से आ जा सकते हैं, जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय छत पर एक बच्ची के भी होने की बात सामने आई, लेकिन घटना के समय वह भी घर के नीचे चली गई थी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button