https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

आयकर विभाग का सौम्या चौरसिया की मां पर एक्शन, करोड़ों की सम्पत्ति अटैच, सोमवार को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया की मां शांति चौरसिया के खिलाफ आईटी ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने उनकी भी संपत्तियों को अटैच किया है। वही सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल गई है। अगली सुनवाई सोमवार को होगी। जस्टिस सूर्यकांत और भुइयां इस मामले की सुनवाई करेंगे।

आयकर विभाग में सौम्या की मां की जो संपत्तियां लाइन अटैच की हैं। उनमें राजधानी रायपुर में 26 हजार स्क्वायर फीट प्लाट, आरंग के रसनी गांव में 6 एकड़ जमीन, आरंग में ही 3.8 एकड़ जमीन और मंदिर हसौद में करीब साढ़े 3 एकड़ जमीन शामिल है।

बता दें कि इससे ईडी ने सौम्या चौरसिया की 50 से अधिक संपत्ति लाइन अटैच की थी। सौम्या की जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है, उसमें भिलाई स्थित मकान भी शामिल है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button