https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक
Trending

22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे कपाट

श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे। आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) में श्री मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को मां गंगा की डोली भैंरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, उमेश सेमवाल, मंद्राचल सेमवाल, गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button