https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडखेल
Trending

प्रदेश में जल्द होगा खेल विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल व आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों हेतु इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के सबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए। हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। 2024 में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। बैठक में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, खेल निदेशक श्री जितेन्द्र सोनकर उपस्थित थे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button