देश-विदेश

नीलगिरी में वाहन की टक्कर से नन्हे बाघ शावक की दर्दनाक मौत, हड्डी-पसलियां टूटी

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक वाहन की चपेट में आने से पांच महीने के नर बाघ शावक की मौत हो गई, वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन की पहचान तत्काल ज्ञात नहीं है।

वन विभाग की एक टीम को गुरुवार रात जिले के कोटागिरी-मेट्टुपालयम रोड पर मामरम में बाघ शावक का शव मिला। पोस्टमार्टम के दौरान शावक की पसली की हड्डियां टूटी हुई मिलीं। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button