उत्तराखंडधार्मिकसामाजिक
Trending

पुलिसकर्मियों ने निभाया बेटे का फर्ज

खबर चारधाम यात्रा से है जहाँ पश्चिम बंगाल से अपनी पत्नी व परिचित के साथ गंगोत्री धाम दर्शन को आये 75 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु प्रदीप कुमार की हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गई, जिससे उनकी पत्नी व परिचित काफी परेशान हो गए। सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस उनके पास पहुंची और उन्हें सांत्वना दी। उनकी पत्नी ने बताया उनकी कोई संतान नही है और मृत शरीर को वापस पश्चिम बंगाल ले जाने संभव नहीं है। पुलिसकर्मियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए समस्त कार्यवाही कर कल मंगलवार को केदारघाट उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज से प्रदीप जी का दाह संस्कार किया।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button