उत्तराखंड

Uttarakhand News: पूरे उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा ईगास-बग्वाल: सीएम आवास में होगा विशेष आयोजन, जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल….

उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास/बग्वाल को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें राज्य भर में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे.

भट्ट ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा. ईगास/बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुआत की जाएगी.

रजत जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सांस्कृतिक मंचन देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में 01 से 09 नवम्बर तक किया जाएगा. जिसमें विभिन्न हिमालयी राज्यों से भी लोग प्रतिभाग करेंगे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button